रांची : खड़गपुर के संताली साहित्यकार नुहुम हेम्ब्रम को साहित्य अकादमी का बाल पुरस्कार दिया जाएगा। यह घोषणा रविवार को साहित्य अकादमी के सचिव एके मूर्ति ने दिल्ली में की। नुहुम हेम्ब्रम को यह पुरस्कार उनकी पांचवीं साहित्यिक कृति सिंगार अखड़ा(कविता संग्रह) के लिए दिया जाएगा। हेम्ब्रम बांकुड़ा जिले के संकारिया गांव के रहने वाले हैं और अभी खड़गपुर में नौकरी करते हैं। साहित्यकारों को नवंबर में दिल्ली में पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा ने उन्हें बधाई दी है।
Advertisements