अभियान के खौफ से बंद हुआ विद्यालय

मनोहरपुर : 1971 में स्थापित प्राथमिक विद्यालय हतनाबुरु नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण पिछले एक महीने से बंद पड़ा है। यहां पदस्थापित शिक्षक रूपा सिंह स्कूल में ताला जड़कर गायब हैं। विद्यालय में कुल 40 बच्चे अध्ययन करते हैं। इतने लंबे समय से स्कूल के बंद रहने के कारण बच्चे स्कूल का रास्ता भी भूल चुके हैं। गांव के मुंडा सह ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष बिशु हांसदा ने बताया कि स्कूल एक महीने से बंद है। इस दौरान शिक्षक एक या दो बार ही स्कूल आए और कुछ सामान लेकर चले गए। कहा कि शायद नक्सलियों के खिलाफ इलाके में चलाए जा रहे मुहिम की वजह से ही शिक्षक नहीं आ रहे। हतनाबुरु प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के दो स्वीकृत पद के सापेक्ष एक शिक्षक ही पदस्थापित हैं। इधर स्वतंत्रता दिवस के दिन भी विद्यालय बंद रहा और राष्ट्रीय ध्वज तक नहीं फहराया गया। आदिवासियों से मिलने पहुंची झाविमो की टीम किरीबुरू, जासं : किरीबुरू और सारंडा में आदिवासियों पर हो रहे जुल्म को लेकर झाविमो ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की 20 सदस्यीय टीम सारंडा जंगल के दौरे पर आई है। दौरे के बाद केंद्रीय आदिवासी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष होप्ना टुडू ने कहा, आपरेशन में सशस्त्र बलों द्वारा सिर्फ निर्दोष ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीण गांव छोड़ कर चले गए हैं। मंगल सिंह बोबोंगा ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासियों पर जुल्म हो रहा है और झारखंड सरकार मौन है। आदिवासियों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ सभी सदस्य सारंडा में कल से ग्रामीणों से मिलने और उनकी परेशानी को समझने के लिए जंगल में जा रहे हैं।साभार दैनिकजागरण

I am thankful to you for posting your valuable comments.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.