जीत का दारोमदार चाय श्रमिकों पर

//

नागराकाटा,  : नागराकाटा विधान सभा केंद्र से आविप समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विलियम मिंज ने प्रचार शुरू किया। शुक्रवार को उन्होंने प्रखंड के विभिन्न बागानों में घूमकर चाय श्रमिकों से भेंट कर उनसे समर्थन करने की अपील की। उन्होंने चाय श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 250 रुपए करने के अलावा डुवार्स-तराई क्षेत्र को छठी अनुसूची के अंतर्गत स्वायत्त शासन में शामिल करने का आश्वासन दिया। 35 वर्षीय कला विषय से स्नातक विलियम मिंज ने शुक्रवार को चाय बागान श्रमिकों से संपर्क किया। उन्होंने ग्रासमोड़, गाठिया, लुकसान, चेंगमारी, कैरन चाय बागानों का भ्रमण किया। इन बागानों में मोटरसाइकिल रैली के आयोजन के दौरान बातचीत के क्रम में श्री मिंज ने कहा कि मजदूरों की दैनिक मजदूरी 250 रुपए , चाय बागानों में रहने वालों को आवासीय पट्टा दिए जाने और चाय बागानों को ग्राम पंचायत व्यवस्था के तहत लाने वादा किया। जिसका लोगों ने तहेदिल से स्वागत किया। विलियम ने कहा मैं अपनी जीत के प्रति आश्र्वस्त हूं। विदित हो कि विलियम मिंज अपनी कम उम्र के बावजूद आविप के भीतर लोकप्रियता अर्जित कर ली है। फिलहाल वे आविप के श्रमिक संगठन प्रोग्रेसिव टी वर्कर्स यूनियन की मेटेली प्रखंड शाखा के कोषाध्यक्ष हैं। आविप की नागराकाटा प्रखंड कमेटी के सचिव वीरेन बेक ने कहा कि शिक्षित विलियम बेक विधायक के बतौर सबसे उपयुक्त व्यक्ति साबित होंगे। इन्होंने चाय श्रमिकों के हित में अभी से आवाज उठाना शुरू कर दिया है। बिन्नागुड़ी से मिली जानकारी के अनुसार: रैली में मुख्य रूप से बानारहाट ब्लाक कमेटी के सचिव विनोद तिग्गा, पीटीडब्लूयू के विधान सरकार, कृष्णा मांझाी, रूस्तम अंसारी, विक्टर बारला सहित काफी संख्या में आविप समर्थक शामिल हुए। विनोद तिग्गा ने बताया कि डुवार्स में चुनाव प्रचार के लिए झारखंड राज्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिब सोरेन व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन सोरेन भी आएंगे। माकपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली : नागराकाटा विधान सभा केंद्र से वाममोर्चा समर्थित माकपा प्रत्याशी सुखमइत उरांव के समर्थन में महिलाएं उतर गई हैं। शुक्रवार को गणतांत्रिक महिला समिति की तरफ से एक रैली निकाली गई। रैली ने नागराकाटा शहर की परिक्रमा की। इसमें खुद सुखमइत उरांव भी शामिल थीं। रैली शुरू होने के पहले माकपा के स्थानीय कार्यालय में एक सभा आयोजित की गई। ंसभा में राज्य एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था और विकास की धारा को कायम रखने के लिए सुखमइत उरांव को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। सभा को माकपा की जिला कमेटी के सदस्य रामलाल मुर्मू ने संबोधित किया।

//

I am thankful to you for posting your valuable comments.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.